गुरुग्राम में दिनदहाड़े मर्डर: पूर्व NSG कमांडो को बाजार में गोलियों से भूना, पुरानी रंजिश में हत्या

Must read

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के गांव कासन में बृहस्पतिवार सुबह पूर्व एनएसजी कमांडो सुंदर फौजी (55) की बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई; पुलिस के मुताबिक वह 2018 में सरपंच बहादुर की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था और बेटी की शादी के लिए हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था, इसी दौरान बदला लेने के लिए सरपंच के बेटे रोहन और उसके एक साथी ने सुबह सैर से लौटते समय चौहान बूट हाउस के पास उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, करीब 5 राउंड गोलियां चलाई गईं और महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए; गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है; पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article