गाजियाबाद पुलिस की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, जलता गैस सिलेंडर घर से बाहर निकाला

Must read

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की सिद्धार्थ विहार बागू कॉलोनी में शुक्रवार को पुलिस की सूझबूझ और बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया। एक मकान में दूध गर्म करते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर से तेज लपटें उठने लगीं और घर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही बाइपास चौकी प्रभारी एसआई सचिन भड़ाना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिना देर किए एसआई सचिन भड़ाना जलते हुए मकान के अंदर घुसे और गैस सिलेंडर को खींचकर बाहर ले आए। इसके बाद उन्होंने सिलेंडर पर गीला कपड़ा डालकर आग पर काबू पा लिया। पुलिस की तत्परता से न केवल घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया, बल्कि आसपास के लोगों की जान भी सुरक्षित रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस बहादुरी की जमकर सराहना की। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता और सिलेंडर फट जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक परिवार दहशत में रहा, हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article