कुएं में बैल बचाने उतरे चार ग्रामीण, जहरीली गैस से तीन की मौत

Must read

मैहर। जिले के खरामसेड़ा गांव के अहिरान टोला में शुक्रवार रात कुएं में गिरे बैल को बचाने के प्रयास में बड़ा हादसा हो गया। करीब 35 फीट गहरे कुएं में एक-एक कर उतरे चार ग्रामीण जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी की चपेट में आकर बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से सभी को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से अमरपाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल यादव, वीरेंद्र यादव और कृष्णकुमार यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामचंद्र यादव को प्राथमिक उपचार के बाद सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, पहले दो युवक बैल को निकालने के लिए कुएं में उतरे थे, लेकिन उनकी आवाज बंद होने पर उन्हें बचाने के लिए दो अन्य ग्रामीण भी बिना सुरक्षा उपकरण के नीचे उतर गए और वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article