नोएडा। सेक्टर-16 स्थित फिल्म सिटी में मॉडलिंग एजेंसी चलाने वाली एक युवती ने दूसरी युवती पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पीड़िता के अनुसार वह पिछले करीब सात वर्षों से अपनी एजेंसी चला रही हैं और वर्ष 2021 में एक युवक के साथ उनकी साझेदारी हुई थी, जो कुछ समय बाद खत्म हो गई, इसी दौरान उनकी मुलाकात अमरोहा निवासी एक युवती से हुई, जिसके बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो डालकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की, इस पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया जहां आरोपी ने माफी भी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोप है कि वर्ष 2024 से आरोपी ने फिर से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां करना शुरू कर दिया, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आईपीएस अधिकारी को धमकी मामले में विधायक प्रीतम लोधी नरम, बयान पर जताया खेद




