गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर में गुरुवार रात एक बाइक सवार बदमाश ने पुलिस की मौजूदगी के बावजूद एक महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया, घटना उस समय हुई जब महिला अपने परिवार के साथ एक रिसेप्शन समारोह में शामिल होने फार्म हाउस पहुंची थी, गेट के पास पहले से रेकी कर रहा हेलमेट पहने बदमाश अचानक आया और वारदात को अंजाम देकर मुख्य सड़क की ओर भाग निकला, मौके पर मौजूद लोगों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया, पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है हालांकि बदमाश का चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिख सका, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी काफी देर से आसपास घूमकर मौके की टोह ले रहा था, पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, फिलहाल मामले में तहरीर का इंतजार है।
रिसेप्शन में जा रही महिला से मंगलसूत्र लूट, बाइक सवार फरार




