RCB के टिम डेविड IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड, अंपायर की ओर आइस बैग फेंकने पर कार्रवाई

Must read

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के पहले मैच से निलंबित कर दिया गया है। IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर उन पर 50 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आइस बैग फेंका था, जिसे IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत माना गया। इस घटना के बाद उन्हें दो डिमेरिट पॉइंट दिए गए, जिससे इस सीजन में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट पांच हो गए। नियमों के अनुसार पांच डिमेरिट पॉइंट होने पर खिलाड़ी को अगले सीजन के पहले मैच से निलंबित किया जाता है। IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत यह कार्रवाई की गई है, जो मैच के दौरान किसी व्यक्ति की ओर अनुचित या खतरनाक तरीके से वस्तु फेंकने से संबंधित है। IPL 2026 में डेविड ने 16 मैचों में 305 रन बनाए और एक अर्धशतक भी जड़ा। वहीं RCB ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार IPL खिताब अपने नाम किया। विराट कोहली 75 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article