MBA छात्रा का मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.45 लाख रुपये, खाते में बचे सिर्फ 4 रुपये

Must read

इंदौर। शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एमबीए की एक छात्रा के बैंक खाते से करीब 1.45 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसने अपने दूसरे मोबाइल नंबर पर डिजिटल भुगतान एप का उपयोग किया था और बैलेंस जांचने के बाद सब कुछ सामान्य था। हालांकि अगले दिन मोबाइल रिचार्ज करने का प्रयास करने पर लेनदेन नहीं हुआ, जिसके बाद खाते की जांच में पता चला कि उसमें केवल 4 रुपये शेष बचे हैं। बैंक से जानकारी लेने पर सामने आया कि खाते से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 1.45 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। छात्रा का आरोप है कि साइबर अपराधियों ने किसी संदिग्ध लिंक या तकनीकी तरीके से उसका मोबाइल हैक कर बैंक खाते तक पहुंच बनाई और रकम निकाल ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई और अपराधियों ने वारदात को किस तरीके से अंजाम दिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article