तेज रफ्तार बनी काल, सरिया सीने में घुसने से कैब चालक की दर्दनाक मौत

Must read

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कैब सरिया लादे ई-रिक्शा से टकरा गई, जिससे लोहे के सरिये कार का शीशा तोड़ते हुए चालक के सीने के आर-पार हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय कार में मौजूद महिला यात्री सदमे में बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना एवीएल सोसायटी के पास हुई, जहां ई-रिक्शा पर बिना किसी चेतावनी संकेत के बाहर निकले सरिये लदे हुए थे। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और प्रतिबंधित होने के बावजूद एक्सप्रेसवे पर ई-रिक्शा का चलना हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ई-रिक्शा चालक से पूछताछ की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article