बुलडोजर लेकर पहुंचे युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में मचाई तोड़फोड़

Must read

गुरुग्राम। अलीपुर गांव में सोमवार रात कुछ युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय और उसके पीछे बने क्रिकेट ग्राउंड में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावर कार्यालय में रखी नकदी भी अपने साथ ले गए। सूचना मिलने पर भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित मंजीत ने बताया कि सोहना रोड पर उनकी पूर्वजों की जमीन पर करीब 25 साल पुराना ‘बालाजी’ नाम का कार्यालय है। कार्यालय के पीछे उन्होंने खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट सहित एक क्रिकेट ग्राउंड भी विकसित किया है। उनका आरोप है कि देर रात कुछ अज्ञात युवक बुलडोजर लेकर पहुंचे और कार्यालय के साथ-साथ क्रिकेट ग्राउंड में लगी संरचनाओं को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मंजीत की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार संबंधित जमीन को लेकर पहले से कोर्ट में मामला विचाराधीन है। ऐसे में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article