तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

Must read

नोएडा। सेक्टर-99 तिराहे के पास शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्नव कटारिया की मौत हो गई। तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा एसयूवी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी स्पोर्ट्स बाइक का अगला पहिया अलग हो गया, जबकि कार का बोनट भी खुल गया। गंभीर रूप से घायल अर्नव को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अर्नव शनिवार दोपहर करीब एक बजे अपनी स्पोर्ट्स बाइक से सेक्टर-99 से सेक्टर-49 की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-99 तिराहे पर ग्रैंड विटारा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अर्नव की मां डॉ. शालिनी वर्मा दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचीं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके पिता पंकज कटारिया एक बहुराष्ट्रीय मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत हैं। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद अर्नव एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे।

मृतक की मां की शिकायत पर थाना सेक्टर-39 पुलिस ने आरोपी चालक अट्टा निवासी जय किशन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ग्रैंड विटारा कार भी जब्त कर ली है। थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article