नोएडा में 80 लाख की नारकोटिक दवाएं जब्त, अवैध गोदाम पर छापा; दो गिरफ्तार

Must read

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-123 में औषधि विभाग और दिल्ली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संचालित एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब ₹80 लाख मूल्य की मादक दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम युक्त बड़ी मात्रा में दवाएं जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹79.94 लाख आंकी गई है। मौके से ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी शिव नारायण झा और अमन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। बरामद दवाओं के नमूने गुणवत्ता और परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं तथा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी नोएडा में करीब ₹2 करोड़ की अवैध कैंसर और दर्द निवारक दवाओं की खेप पकड़ी गई थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि एनसीआर में अवैध दवा कारोबार के नेटवर्क पर जांच एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article