ग्रेटर नोएडा। गौर सिटी सोसायटी में बुधवार सुबह एलएलबी द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र कार्तिक शर्मा ने ऊंची मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। गंभीर हालत में उसे जिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेरठ के दौराला निवासी कार्तिक गलगोटियास यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था और कैंपस से करीब आठ किलोमीटर दूर किराए के कमरे में रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह सुबह अपने कमरे से निकलकर सोसायटी की ऊपरी मंजिल पर पहुंचा और वहां से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे घटना के कारणों का पता चल सके। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
एलएलबी छात्र ने ऊंची मंजिल से कूदकर दी जान, वजह की जांच जारी




