शराब कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट, स्कूटी सवार बदमाश फरार

Must read

फरीदाबाद। शराब कारोबारी से डेढ़ लाख की लूट, स्कूटी सवार बदमाश फरार एनआईटी क्षेत्र में देर रात शराब कारोबारी से 1.53 लाख रुपये की लूट की वारदात सामने आई है। डबुआ चौक स्थित शराब का ठेका बंद कर घर लौट रहे कारोबारी को एनआईटी-2 के ई-ब्लॉक के पास स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। आरोपियों ने पहले नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर कारोबारी को धक्का देकर बाइक समेत सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article