नोएडा। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के नवादा, सेक्टर-62 में शुक्रवार तड़के करीब ढाई बजे सड़क पर मामूली विवाद के बाद कार सवार युवकों ने एक बाइक सवार के साथ जमकर मारपीट की। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में 4 से 5 युवक बाइक सवार को सड़क पर गिराकर पीटते और जाते समय उस पर ईंट से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच वाहनों के साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना हुई। पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सड़क पर दबंगई का तांडव, बाइक सवार को गिराकर बेरहमी से पीटा




