रूट की नाबाद 99 रन की पारी, इंग्लैंड ने भारत को हराकर सीरीज में की बराबरी

Must read

नई दिल्ली। जो रूट की नाबाद 99 रन की शानदार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। सोफिया गार्डन्स में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (65), श्रेयस अय्यर (66), शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा (26) की पारियों की मदद से मजबूत शुरुआत की, लेकिन आखिरी सात विकेट सिर्फ 55 रन में गंवाकर 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और पहली ही गेंद पर बेन डकेट आउट हो गए, लेकिन रूट ने सैम करन, जोस बटलर और फिर विल जैक्स (30) के साथ अहम साझेदारियां कर टीम को संभाला। आखिर में गस एटकिंसन ने नाबाद 23 रन बनाए और विजयी चौका लगाकर इंग्लैंड को 44.1 ओवर में 235/6 तक पहुंचा दिया। रूट को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब सीरीज का निर्णायक तीसरा वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article