तलवार-चाकुओं से युवक की हत्या, शहर में मचा हड़कंप

Must read

इटारसी। शहर के सरकारी अस्पताल के पास विश्वनाथ टॉकीज रोड पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर तलवार और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक अनिकेत उर्फ पवन भदौरिया को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार उसके सीने, सिर, हाथों और उंगलियों पर कई गहरे घाव थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के बाहर परिजनों और दोस्तों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article