मुंबई में बड़े बदलाव की तैयारी, बुमराह बन सकते हैं नए कप्तान

Must read

मुंबई। मुंबई इंडियंस में अगले आईपीएल सीजन से पहले बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है, जबकि मौजूदा कप्तान हार्दिक पंड्या और टीम में शामिल एक पूर्व भारतीय कप्तान के ट्रेड पर भी विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही हेड कोच महेला जयवर्धने समेत कोचिंग स्टाफ में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। बताया जा रहा है कि इन सभी मुद्दों पर अंतिम फैसला अगले सप्ताह इंग्लैंड में होने वाली रिव्यू बैठक में लिया जाएगा, जिसमें अंबानी परिवार और फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। पिछले पांच सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस स्थायी कप्तान की तलाश में है और इस दौड़ में बुमराह सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी, जिसके चलते उनके भविष्य को लेकर भी अटकलें तेज हो गई हैं। कई फ्रेंचाइजी उनके ट्रेड में रुचि दिखा रही हैं और बैठक के बाद इस पर अंतिम तस्वीर साफ हो सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article