स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का दिनदहाड़े अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात

Must read

मुरैना। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गायत्री कॉलोनी के रेन बो प्ले स्कूल से मंगलवार को छुट्टी के बाद 4 वर्षीय कार्तिकेय राजपूत का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी से आए दो युवकों में से एक बच्चे को गोद में उठाकर बाहर लाया और दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी और कई टीमों को जांच में लगाया है। प्रारंभिक जांच में बच्चे के माता-पिता के बीच पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने मां को सीसीटीवी फुटेज दिखाए, लेकिन उन्होंने संदिग्धों की पहचान से इनकार कर दिया। बच्चे के पिता का मोबाइल फिलहाल बंद है और उससे जुड़े लोगों के नंबर सर्विलांस पर रखे गए हैं। पुलिस शहर और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा धौलपुर की ओर भी एक टीम रवाना की गई है। कार्तिकेय अपनी मां से अलग रह रहे नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय उसकी मां दिल्ली में थी और सूचना मिलते ही मुरैना पहुंच गई। पुलिस ने जल्द बच्चे को सकुशल बरामद करने का दावा किया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article