सड़क हादसे के बाद पुलिस से भिड़ा कैब चालक गिरफ्तार, वीडियो वायरल

Must read

गुरुग्राम। सड़क दुर्घटना के बाद पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और अभद्रता करने वाले कैब चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी कार भी जब्त कर ली है। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी 26 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी, तभी आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें आरोपी और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प दिखाई दे रही है। घायल बाइक चालक की शिकायत और पुलिसकर्मियों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दुर्घटना में इस्तेमाल की गई कैब जब्त कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article