बारदान- प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग, 18 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Must read

उज्जैन। जिले के बड़नगर क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित विक्रम ट्रेडिंग कंपनी के बारदान और प्लास्टिक से भरे गोदाम में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर बड़नगर और उज्जैन से पांच दमकल वाहन तथा 28 पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे और करीब 18 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम संचालक नरपत सिंह के अनुसार उन्हें घटना की जानकारी देर रात मिली, तब तक गोदाम का बड़ा हिस्सा जल चुका था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article