इंटरव्यू के बाद युवक की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी

Must read

ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में बुधवार शाम 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ऊंची मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान देवरिया के रामनगर निवासी वेदांत के रूप में हुई है, जो सोसायटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट में ठहरा हुआ था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह बुधवार सुबह नोएडा सेक्टर-16 स्थित एक निजी आईटी कंपनी में इंटरव्यू देने गया था और दोपहर में परिजनों को चयन न होने की जानकारी दी थी। पुलिस को कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जबकि युवक का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी हालिया गतिविधियों और बातचीत की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article