मधु हत्याकांड में नया खुलासा, गंगा में पिस्तौल फेंकने का दावा

Must read

गुरुग्राम। मानेसर के चर्चित मधु हत्याकांड में मुख्य आरोपी अंकित पुलिस रिमांड के दौरान लगातार नए दावे कर जांच को उलझाने की कोशिश कर रहा है। अब उसने पूछताछ में कहा है कि हत्या में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल वारदात के बाद गंगा नदी में फेंक दी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस हथियार की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर उत्तराखंड जाने की तैयारी कर रही है। वहीं मृतका मधु के मामा अशोक ने आरोप लगाया कि अंकित पहले से अपनी प्रेमिका रजनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था, लेकिन दहेज के लालच में उसने मधु से शादी की और बाद में सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अंकित और रजनी का एक बच्चा होने की आशंका है, जिसकी पुष्टि के लिए परिवार और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोप है कि 21 मई को अंकित मधु को मानेसर स्थित किराए के कमरे में ले गया, जहां रजनी के साथ मिलकर उसे गोली मार दी गई और शव को बाथरूम में छिपाकर दोनों फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, दोनों करीब एक महीने तक नेपाल में बदला हुआ हुलिया अपनाकर छिपे रहे और 30 जून को भारत लौटने पर मानेसर में गिरफ्तार कर लिए गए। फिलहाल पुलिस के सामने हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article