खुले मैनहोल में गिरा 10 वर्षीय बच्चा, एआरटीओ और टीम ने बचाई जान

Must read

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई-फाई के पास मंगलवार को खुले मैनहोल में गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की जान खतरे में पड़ गई, लेकिन समय रहते गौतमबुद्ध नगर के एआरटीओ राजेश मोहन और उनकी टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया गया कि बच्चा अपनी मां के साथ नाले के ऊपर बने रास्ते से गुजर रहा था, तभी खुले मैनहोल पर ध्यान नहीं जाने से वह करीब 10 फीट गहरे नाले में गिर गया। बच्चे के गिरते ही उसकी मां ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मदद शुरू की। इसी दौरान एआरटीओ राजेश मोहन अपनी टीम के साथ पहुंचे और तत्काल राहत अभियान चलाकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। हादसे में बच्चे को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि शहर में कई स्थानों पर मैनहोल खुले पड़े हैं और नाले क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने ऐसे स्थानों की जल्द मरम्मत कर भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article