गुरुग्राम। हिट एंड रन मामले में जान गंवाने वाले सार्थक मट्टू को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनके माता-पिता की अगुवाई में रिजवुड सिटी में कैंडल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिचित शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने ‘JusticeForSarthak’ और ‘NoBail’ लिखे बैनर लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई और कड़ी सजा की मांग की। सार्थक की 25 जून को दिल्ली के रजोकरी क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर से मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि वाहन और चालक की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में काफी देर की और शुरुआत से ही उन्हें बचाने की कोशिश की। परिवार का कहना है कि घटना के बाद घायल सार्थक को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय अन्य बातों में समय गंवाया गया, जबकि गिरफ्तार आरोपियों को जल्द जमानत मिल गई। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने जांच में कथित लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
हिट एंड रन पीड़ित को इंसाफ दिलाने सड़कों पर उतरे लोग, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग




