गुरुग्राम। ड्यूटी से घर लौट रही महिला पर हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। घटना 25-26 जून की रात सेक्टर-15 पार्ट-2 स्थित बांध रोड के पास हुई थी, जहां बदमाशों ने महिला के सिर पर हमला कर उसे गिरा दिया और गले से चेन, लॉकेट तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों को पुलिस लाइंस स्थित ऑटो स्टैंड के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जल्दी पैसा कमाने के लालच में वारदात की साजिश रचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि अन्य सामान की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से रिमांड पर पूछताछ की जाएगी, वहीं नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
ड्यूटी से लौट रही महिला से लूट करने वाले चार आरोपी पुलिस की पकड़ में




