पत्नी की मौत के सदमे में युवक जिंदा जला, बीड़ी-सिगरेट से आग लगने की आशंका

Must read

ग्वालियर। शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित नदीपार टाल इलाके में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में 43 वर्षीय विजय शाक्य अपने कमरे में लगी आग में जिंदा जल गया। पुलिस के अनुसार विजय पत्नी की मौत के बाद अवसाद में था और पिछले एक महीने से अत्यधिक शराब पी रहा था। घटना के समय वह कमरे में अकेला था और नशे की हालत में था। रात करीब 11 बजे कमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देख परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों में गैस सिलेंडर फटने की चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने इसे खारिज करते हुए बताया कि मौके पर कोई सिलेंडर फटा हुआ नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि बीड़ी या सिगरेट जलाते समय कपड़ों या बिस्तर में आग लग गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article