स्कूल में रायफल लहराते शिक्षक का वीडियो वायरल, छात्रों में दहशत का आरोप

Must read

गुना। राघौगढ़ ब्लॉक के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल धरनावदा में पदस्थ शिक्षक विनोद साहू का स्कूल परिसर में रायफल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आरोप है कि शिक्षक स्कूल समय में हथियार लेकर पहुंचते हैं और इससे छात्रों व स्टाफ में भय का माहौल बनता है। वायरल वीडियो में विनोद साहू स्कूल के बाहर रायफल लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं और इधर-उधर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान स्कूल की प्राचार्य भी वहां से गुजरती दिखाई देती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिक्षक अक्सर बंदूक लेकर स्कूल आते हैं और इससे कर्मचारियों व छात्रों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार मामले की जानकारी मिलने पर शिक्षक को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया और उसका फोटो खींच लिया। प्रबंधन का दावा है कि पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article