NEET-UG री-एग्जाम से पहले आज देशभर में मॉक ड्रिल, 22.79 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

Must read

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शनिवार को देशभर में मॉक ड्रिल आयोजित करेगी। 21 जून को होने वाली परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके लिए भारत के 551 और विदेश के 14 शहरों में 5000 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी तथा पुलिस एस्कॉर्ट भी रहेगा। सभी परीक्षा केंद्र CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि 3 मई के पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे और अभ्यर्थियों को नया एडमिट कार्ड ही साथ लाना होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जबकि पात्र PwD अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। एजेंसी ने छात्रों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article