पटाखा बाजार शिफ्टिंग की तैयारी तेज, आग के बाद प्रशासन सख्त; शूटर्स के कारतूस पर भी नए नियम

Must read

भोपाल। बैरागढ़ रोड स्थित हलालपुर के सोनी पटाखा सेंटर में शुक्रवार तड़के लगी भीषण आग के बाद जिला प्रशासन ने पटाखा बाजार को शहर से बाहर शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रशासन ने दुकानों की स्थिति, लाइसेंस, कोर्ट में लंबित मामलों और स्टे से जुड़ी जानकारी जुटाकर रिपोर्ट तैयार की है, जिसे अगले सप्ताह हाईकोर्ट में पेश कर स्टे हटाने की मांग की जाएगी। जांच में सामने आया कि जिस दुकान में आग लगी, उसका संचालन लाइसेंस में तय 7×5 फीट के बजाय लगभग 15×25 फीट क्षेत्र में किया जा रहा था। बाजार की 15 दुकानों में से केवल 7 के पास वैध लाइसेंस पाए गए हैं, जबकि 7 दुकानदारों ने कोर्ट से स्टे ले रखा है। प्रशासन सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगेगा। आग में सोनी पटाखा सेंटर के संचालक के अनुसार करीब 35 लाख रुपए के पटाखे और 7 लाख रुपए नकद जल गए। वहीं, स्पोर्ट्स कोटे के कारतूसों की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन ने नए नियम लागू करने की तैयारी की है। अब एक शूटर को एक बार में अधिकतम 500 और सालभर में 1000 कारतूस ही मिल सकेंगे। अतिरिक्त कारतूस के लिए खेल संचालक का सत्यापन जरूरी होगा। साथ ही कारतूसों के उपयोग और खोखों का रिकॉर्ड रखने संबंधी कानून में संशोधन का प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजा गया है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article