केस से नाम हटाने के बदले 50 हजार की रिश्वत लेते महिला हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

Must read

गुरुग्राम। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मानेसर महिला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक आपराधिक मामले में शिकायतकर्ता के भाइयों का नाम हटाने और उन्हें मुकदमे से बाहर करने के बदले उसने रिश्वत की मांग की थी। दोनों पक्षों के बीच 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय इसकी जानकारी एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। योजना के तहत शिकायतकर्ता को विशेष केमिकल लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही हेड कांस्टेबल ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जांच के दौरान हाथ धुलवाने पर केमिकल की प्रतिक्रिया से रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई। आरोपी महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसीबी अब उससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article