स्पा सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप; कई युवतियों से पूछताछ

Must read

ग्वालियर। शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों के बीच महिला सुरक्षा शाखा ने रविवार रात कई स्पा सेंटरों पर औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान कुछ युवतियां घबराकर किचन और अन्य कमरों में छिपी मिलीं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकालकर पूछताछ के लिए साथ ले लिया। पुलिस ने सेंटरों के लाइसेंस, दस्तावेज, सीसीटीवी व्यवस्था और ग्राहकों के रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। ग्राहक रजिस्टर अधूरे पाए गए और पहचान संबंधी विवरण भी सही तरीके से दर्ज नहीं मिले। अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि स्पा सेंटरों में केवल वैध गतिविधियां ही संचालित होनी चाहिए। यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी या अनैतिक गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित सेंटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article