ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, सड़क किनारे बैठे 2 लोगों को मारी टक्कर

Must read

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के अल्फा-2 सेक्टर में तेज रफ्तार दो गाड़ियों की टक्कर के बाद एक अनियंत्रित एंडेवर कार सड़क किनारे बैठे दो लोगों से जा टकराई, जिससे दोनों घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एंडेवर कार मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से भिड़ गई और नियंत्रण खो बैठी। इसके बाद कार पेड़ के नीचे कुर्सियों पर बैठे दो कार कारोबारियों को टक्कर मारते हुए आगे खड़ी बलेनो कार से जा भिड़ी। घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पूरी दुर्घटना कैद हुई है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article