285 करोड़ की हेरोइन तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 8 महीने से फरार था आरोपी

Must read

गुरुग्राम। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की गुरुग्राम यूनिट ने 285 करोड़ रुपए की हेरोइन तस्करी मामले के मुख्य आरोपी गुरप्रीत सिंह को रोहतक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 8 महीनों से फरार चल रहा था। एसटीएफ ने उसे भिवानी कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले का खुलासा 21 मई को भिवानी में रोहित नामक युवक की गिरफ्तारी के बाद हुआ था, जिसके पास से 8.940 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपए आंकी गई थी। पूछताछ में रोहित ने बताया कि उसका भाई गुरप्रीत और पंजाब का राजेंद्र सिंह उर्फ गगनदीप सिंह इस ड्रग सिंडिकेट का संचालन कर रहे थे। जांच में सामने आया कि गुरप्रीत पंजाब के मोहाली में दर्ज 250 करोड़ रुपए की हेरोइन तस्करी के मामले में भी वांटेड था। STF ने तकनीकी और मानव खुफिया सूचना के आधार पर रोहतक में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अब रिमांड के दौरान सप्लाई चेन, मनी ट्रेल और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article