भोपाल। Bhopal में फेथ क्रिकेट अकादमी के संचालक राघवेंद्र सिंह तोमर को हबीबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार रात चार साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने पूर्व डीजीपी एचएम जोशी को फर्जी दस्तावेज तैयार कर पार्टनरशिप फर्म से बाहर कर दिया था। थाना प्रभारी संजीव चौकसे के अनुसार, रिटायर्ड डीजीपी एचएम जोशी की रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी में जमीन थी, जहां क्रिकेट अकादमी बनाने के लिए वर्ष 2017 में राघवेंद्र तोमर के साथ साझेदारी हुई थी। दोनों ने मिलकर ‘मैसर्स फेथ क्रिकेट क्लब’ नाम से पार्टनरशिप फर्म बनाई थी। आरोप है कि करीब दो साल बाद राघवेंद्र ने जोशी को फर्म से हटाने के लिए फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया और उस पर उनके नकली हस्ताक्षर किए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज किया था। गुरुवार रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
फेथ क्रिकेट अकादमी संचालक राघवेंद्र तोमर गिरफ्तार, पूर्व डीजीपी से फर्जीवाड़े का आरोप




