जबलपुर में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या, तीन दिन में दूसरी वारदात से दहशत

Must read

जबलपुर। गोहलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात 20 वर्षीय युवक भावेश वीरानी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार समता कॉलोनी निवासी भावेश घर के पास मौजूद था, तभी बाइक सवार अरुण, आयुष और शिव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। कुछ ही देर में तीनों आरोपियों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके गले और हाथ पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि करीब छह महीने पहले आरोपियों से विवाद और मारपीट हुई थी, जिसकी रंजिश में हत्या की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्याओं की घटनाओं से शहर में डर का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article