ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 23.93 लाख की ठगी, गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Must read

फरीदाबाद। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 23 लाख 93 हजार रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद के सेक्टर-23 स्थित पार्वती कॉलोनी निवासी सतीश के रूप में हुई है। साइबर थाना प्रभारी राहुल देव ने बताया कि टोहाना निवासी नीरज बंसल ने शिकायत दी थी कि अक्टूबर 2025 में उन्हें व्हाट्सएप कॉल के जरिए ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया गया। आरोपी के बहकावे में आकर पीड़ित ने अपने जीजा और बहन के बैंक खातों और यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 23.93 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन कोई मुनाफा नहीं मिला। बाद में खुद के साथ ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया। उसके पास से ठगी की रकम में से 10 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और मामले के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article