मुंबई का रिकॉर्ड रनचेज: रोहित-रिकेल्टन की तूफानी पारियों से लखनऊ पर 6 विकेट से जीत

Must read

मुंबई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा रनचेज करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। लखनऊ द्वारा दिए गए 229 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज की। जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन, जिन्होंने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 143 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित ने 44 गेंदों पर 84 रन बनाए, जबकि रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रन की विस्फोटक पारी खेली। अंत में विल जैक्स ने आवेश खान की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन ने 63 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 44 रन की पारी खेली और दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। मुंबई की गेंदबाजी में कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article