फरीदाबाद। डीग फतेहपुर बिल्लोच क्षेत्र में आगरा नहर में एक व्यक्ति द्वारा अपने दो बच्चों के साथ कूदने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस को नहर के पुल पर संबंधित व्यक्ति की बाइक खड़ी मिली है, जिससे घटना की पुष्टि हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि परिवार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि युवक पलवल के असावटी गांव का रहने वाला है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इसी नहर में एक डेंटल सर्जन ने भी पारिवारिक विवाद के बाद छलांग लगाकर जान दे दी थी, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।
पत्नी से विवाद के बाद पिता ने दो बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी




