इंदौर में खौफनाक हादसा: बाइक से गिरते ही युवक पर चढ़ा टैंकर, मौके पर मौत

Must read

इंदौर। शहर में शनिवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक से गिरने के बाद एक युवक को पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब दो युवक काम खत्म कर घर लौट रहे थे और स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए टैंकर का पहिया एक युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। मृतक की पहचान विजय ठाकुर के रूप में हुई है, जो धार जिले के लोहारी गांव का निवासी था और फिलहाल मूसाखेड़ी में रह रहा था। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटनास्थल पर मौजूद एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सड़क पर बिखरे अवशेषों को समेटने में मदद की। पुलिस के अनुसार दोनों युवक पुताई का काम करते थे और यह आशंका भी जताई जा रही है कि हादसे के समय वे नशे में हो सकते थे, जिससे बाइक पर नियंत्रण नहीं रह सका।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article