फरीदाबाद। चिमनीबाई चौक के पास देर रात एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से वैगनआर कार को टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला शीशा टूट गया, हालांकि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। ऑटो चालक गौरव का कहना है कि कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे वह ऑटो को नियंत्रित नहीं कर पाया, जबकि कार चालक निशांत कालरा का दावा है कि सामने से आ रही बाइक के कारण उन्हें गाड़ी रोकनी पड़ी और पीछे से तेज गति में आए ऑटो ने टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऑटो चालक नशे में था। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
चिमनीबाई चौक पर देर रात हादसा: तेज रफ्तार ऑटो ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवरों में आरोप-प्रत्यारोप




