फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को नाले में फेंककर उसकी जान ले ली, तीन दिन पहले धीरज नगर और टीटू कॉलोनी के बीच गुजरने वाले नाले में बच्ची का शव लोहे के जाल में फंसा मिला था जिसे स्कूल जा रहे बच्चों ने देखा और पुलिस को सूचना दी, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में महिला बच्ची को गोद में ले जाते और कुछ देर बाद अकेले लौटते दिखाई दी, जिसके आधार पर पुलिस ने महिला नीलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया, महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और पहले से ही उसकी पांच बेटियां हैं, आर्थिक तंगी और परिवार की कमजोर हालत के कारण उसने यह कदम उठाया, पुलिस के अनुसार बच्ची को जिंदा नाले में फेंका गया था, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें परिवार के अन्य सदस्यों की कोई भूमिका तो नहीं है।
गरीबी बनी मौत का कारण: मां ने डेढ़ साल की बेटी को नाले में फेंका




