दिल्ली। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है, जहां इंस्टाग्राम पर उनके करीब 14 लाख फॉलोअर्स 24 घंटे के भीतर कम हो गए, पहले उनके 1 करोड़ 46 लाख फॉलोअर्स थे जो घटकर 1 करोड़ 32 लाख रह गए, विशेषज्ञ इसे खासकर युवाओं की प्रतिक्रिया मान रहे हैं, वहीं इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी ने कड़ा रुख अपनाते हुए राज्यसभा सभापति को पत्र लिखकर दलबदल करने वाले सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की है, पार्टी का कहना है कि यह कदम संविधान की 10वीं अनुसूची के खिलाफ है, दूसरी ओर स्वाति मालीवाल ने पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और उन्हें दबाव में रखने की कोशिश की गई, जबकि विपक्षी नेताओं ने भी इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं, राघव चड्ढा ने खुद अपने फैसले को सही बताते हुए कहा कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे और अब जनता के करीब रहकर काम करना चाहते हैं।
बीजेपी जॉइन करते ही राघव चड्ढा के 14 लाख फॉलोअर्स घटे, सियासत में मचा बवाल




