फर्जी रजिस्ट्री गैंग का भंडाफोड़, 3 करोड़ की ठगी में 3 गिरफ्तार

Must read

ग्रेटर नोएडा। जारचा थाना पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री कर जमीन बेचने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अब तक करीब 3 करोड़ 3 लाख रुपये की ठगी कर चुके थे, पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर समाना नहर के पास कार्रवाई कर गाजियाबाद निवासी प्रदीप राणा और बिहार निवासी खुशबू व ज्योत्सना को पकड़ा, इनके पास से एक कार, चार एटीएम कार्ड और तीन सिम कार्ड बरामद हुए हैं, पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना टीटू राणा है और इसमें 20 से 25 सदस्य शामिल हैं, जो गांव से बाहर रहने वाले जमीन मालिकों को निशाना बनाकर उनके नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे और तीसरे व्यक्ति को जमीन बेच देते थे, जब खरीदार कब्जा लेने पहुंचते थे तब ठगी का पता चलता था, पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी प्रदीप राणा पर करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसके भाई पर भी कई मुकदमे हैं, फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article