ब्रिस्टल चौक पर हंगामा करने वाले युवक-युवती गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

Must read

गुरुग्राम। ब्रिस्टल चौक पर सरेआम गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है, डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पहले मामला दर्ज किया और फिर तकनीकी निगरानी व मुखबिरों की मदद से दोनों को देर रात पकड़ लिया, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिया कुमारी उर्फ रिया और रोहित कुमार के रूप में हुई है जो एक-दूसरे को पहले से जानते थे, पूछताछ में सामने आया कि घटना के समय दोनों ने शराब पी रखी थी और पुरानी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने सार्वजनिक हंगामे का रूप ले लिया, 20 अप्रैल को हुई इस घटना का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था जिसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की, पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article