गुरुग्राम। सूर्या विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां मां ने अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या करने के बाद कैंची से खुद का गला काट लिया, बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब ड्यूटी से लौटे पति ने दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ा और अंदर मां-बेटी को बेसुध हालत में पाया, मृतक बच्ची अनिका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे बेरहमी से हत्या की आशंका जताई जा रही है, पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 30 वर्षीय नेहा शर्मा ने पति से विवाद के बाद यह कदम उठाया, हालांकि झगड़े की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है, पति आधार शर्मा ने बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर गए थे और शाम को लौटने पर घटना का पता चला, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं, फिलहाल नेहा के होश में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा।
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने ढाई साल की बेटी की हत्या कर खुद काटा गला




