IPL 2026: मुंबई में कैप्टंस मीट, सभी 10 टीमों के कप्तान एक मंच पर

Must read

मुंबई। IPL 2026 से पहले आज मुंबई में BCCI मुख्यालय में कैप्टंस मीट आयोजित हुई, जिसमें सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल हुए और बोर्ड ने इस खास मौके की तस्वीरें भी शेयर कीं; इस सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि चुनावों के चलते फिलहाल शुरुआती 20 दिनों यानी 12 अप्रैल तक के मैचों का ही शेड्यूल जारी किया गया है और टूर्नामेंट को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा; इस बार की खास बात यह है कि पहली बार सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में है, जिसमें रजत पाटीदार, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और शुभमन गिल जैसे नाम शामिल हैं; IPL इतिहास की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे सफल टीमें हैं, जिन्होंने 5-5 खिताब जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 3 ट्रॉफी के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article