वीडियो क्लिप दिखाकर जेल अधीक्षक को ब्लैकमेल करने का आरोप, रंगदारी मांगने वाला सर्विलांस पर

Must read

ग्वालियर। केंद्रीय जेल के अधीक्षक विदित सरवइया को जेल के कथित वीडियो क्लिप भेजकर ब्लैकमेल करने और मोटी रकम मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7 से 13 जून के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वीडियो भेजकर धमकियां दीं और हाथ के पंजे की इमोजी भेजकर बड़ी रकम की मांग की। ब्लैकमेलर ने वीडियो वायरल करने और वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की चेतावनी भी दी। शिकायत के बाद बहोड़ापुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया है। जेल अधीक्षक ने आशंका जताई है कि मामले में जेल का एक निलंबित प्रहरी और एक पूर्व कैदी शामिल हो सकते हैं। पुलिस को मैसेज, कॉल लॉग और वीडियो क्लिप्स पेन ड्राइव में सौंप दिए गए हैं। वहीं वायरल वीडियो में जेल के अंदर बीड़ी, फल-सब्जियां और अन्य सामान ऊंचे दामों पर बेचे जाने के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article