विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Must read

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-45 की श्री होम्स सर्वोहम सोसाइटी में 10 जून की रात 23 वर्षीय विवाहिता सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति प्रवीन को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता अजीत सिंह की शिकायत पर पति, सास, ससुर और ताऊ ससुर के खिलाफ दहेज हत्या और आपराधिक षड्यंत्र समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पति की गिरफ्तारी के बावजूद अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन शनिवार को सूरजकुंड थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि सीमा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या के बाद शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती थी और घटना के समय घर में प्रवीन तथा उसकी मां मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि मामले में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article