फरीदाबाद। थाना धौज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोहम्मद जकरिया को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद के गांव मादलपुर का रहने वाला है और उसके खिलाफ साल 2020 में महिला थाना NIT में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, कोर्ट में पेश न होने पर अक्टूबर 2024 में उसे PO (भगोड़ा) घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी दुबई भागने की कोशिश में है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे IGI एयरपोर्ट से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
विदेश भागने की फिराक में था पॉक्सो केस का आरोपी, एयरपोर्ट से गिरफ्तार




