गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण ने मोदीनगर क्षेत्र के बुदाना और याकुतपुर मवी गांवों में बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की, यह कदम उपाध्यक्ष नंदकिशोर कालाल के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-दो की टीम ने उठाया, अधिकारियों के अनुसार बेगमाबाद बुदाना निवाड़ी रोड पर करीब 4000 वर्ग मीटर में ओमपाल सिंह द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी, वहीं याकुतपुर मवी निवाड़ी रोड पर खसरा नंबर 85 में कई लोगों द्वारा लगभग 7000 वर्ग मीटर में दूसरी कॉलोनी बनाई जा रही थी, कार्रवाई के दौरान टीम ने दोनों स्थानों पर बनाए गए रास्ते, चारदीवारी और साइट ऑफिस को ध्वस्त कर दिया, प्राधिकरण ने साफ किया है कि बिना अनुमति के कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मोदीनगर में जीडीए का एक्शन, दो अवैध कॉलोनियां बुलडोजर से ध्वस्त




